Tuesday 8 April 2008

वैसाखी

वैसाखी पंजाब का पुराना त्यौहार है जो फसल काटने की ऋतु शुरू होने पर यानी के १३ अप्रैल को मनाया जाता है। वैसाखी सिख धरम के लोगों के लिए एक महत्वपूरण दिन है क्यूंकि इस दिन सन् १६९९ को खालसा पंथ का स्थापन हुआ था। पंजाब के अलावा उत्तर भारत के और भी कई राज्यों में यह त्यौहार मनाया जाता है, जैसे की हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश।
सिखों के लिए यह दिन और भी महत्वपूरण है क्यूंकि इस दिन आनंदपुर साहिब में अकाल खालसा की स्थापना हुई थी। मुग़लों के ख़िलाफ़ संघर्ष में अकाल खालसा ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की।
वैसाखी के दिन हज़ारों लोग गुरुद्वारे जाते हैं। कई शहरों में जलूस निकाले जाते हैं। इस दिन सारी दुनिया में पंजाबी और सिख लोग गुरुओं की सीख याद करते हैं और खालसा का जन्मदिन धूम धाम से मनाते हैं।
हिमाचल प्रदेश में इस दिन हिन्दू देवी ज्वालामुखी की पूजा की जाती है और बिहार में लोग सूर्य देवता की पूजा करते हैं। असम में यह दिन रोंगली बिहू , बंगाल में नबा बर्षा, तमिल नाडू में पुथांडू और केरला में विशु के नाम से मनाया जाता है।
कई लोग यह सोचते हैं की वैसाखी सिर्फ़ सिखों का त्यौहार है और यह दिन सिख "कैलेंडर" का पहला दिन है, लेकिन ऐसा नही है।

No comments: