Sunday 21 September 2008

मेरा मन पसंद शहर अहमदाबाद


अहमदाबाद बहुत सुंदर जगह है। अहमदाबाद भारत में गुजरात राज्य का मुख्य शहर है। चौदवीं सदी में यह शहर का नाम कर्णावती था। उस वक्त वह छोटा शहर था। अहमद शाह नाम के बादशाह ने वहां बड़ा शहर बनवाया और तब से उसका नाम अहमदाबाद रहा है। हाल में इस शहर की बस्ती सत्तर लाख है। मेरा जनम इस शहर में हुआ था। अहमदाबाद में कपड़े की मीलों के लिए मशहूर है। आज से सौ साल पहले उसे भारत का मानचेस्टर कहा जाता था। आज कल अहमदाबाद व्यापार का बड़ा सेन्टर है। अहमदाबाद शहर में उत्तरायण बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

मेरा सबसे पसंद त्यौहार उत्तरायण है। इस फेस्टिवल में सब पतंग उडाते हैं। पतंग उडाना मेरा सबसे प्यारा शौक है। मैं हर तीन साल उत्तरायण मनाने के लीये अहमदाबाद जाता हूँ। हमारा पुरा परिवार इस दिन साथ में मिलकर खुशियाँ मनाता हैं।


में जब भी अहमदाबाद जाता हूँ, तब हर रोज़ आइसक्रीम खाने जाता हूँ। वहाँ की आइसक्रीम बहुत अच्छी होती हैं। मेरी मन पसंद स्वाद आम हैं। अहमदाबाद में मेरे मामा रहते हैं। उनके दो लड़के के साथ खेलना मुझे बहुत अच्छा लगता हैं। हम लोग बचपन में कब्बडी खेलते थे। अब हम विडियो गेम खेलते हैं। अहमदाबाद में बहुत बड़ा प्राणी संग्रहालय हैं। वहाँ बन्दर के बहुत अच्छे खेल दिखाए जाते हैं।


-अनुज शाह का राज

No comments: