Wednesday 4 March 2009

दहेज़ प्रथा

मेरे ख़याल से दहेज़ देना और माँगना अच्छी बात नहीं है। यह बहुत पुरानी संस्कृति है मगर मेरा मानना है की जितनी भी पुरानी संस्कृति हो तब भी ग़लत तरीके से नहीं करना चाहिए। मेरे पापा ने मेरी माँ को शादी करने से पहले दहेज़ नहीं माँगा। में भी सोचती हूँ के में ऐसे लड़के के साथ नहीं शादी करूंगी जिससे दहेज़ चाहिए। भारत में सिर्फ़ यह नहीं होता है। यहाँ भी हिन्दुस्तानी लोग दहेज़ लेतें है। अगर लड़का अच्छा हो और अमेरिका में रहता हो तो वह लड़की के परिवार से बहुत पैसा मांगते है। यह मैं नहीं मानती हूँ। बहुत सारे लड़कियों के परिवार के पास इतना पैसा नहीं होता है और इसी के कारण बच्ची जो लड़की होतें हैं उन्हें और जब लड़की पैदा होती हैं तो बहुत बार भारत में उन्हें मार देतें है क्योंकि वह परिवार दहेज़ नहीं दे पा सकता है।

No comments: