Monday 23 March 2009

शादी के रिवाज

हमारे में शादी बहुत धूम - धाम से होती है। कई बार शादिया तीन चार दिन के लिए चलती है। मेरे पापा के तरफ़ एक एसा रिवाज है जिसको मामेरू कहते है। इस रिवाज में दुल्हन के मामा बहुत सारे पैसे और उपहार देते है। जैसी मामा की हैसियत हो उतना वह देता है। कभी कभी रकम एक हजार से लेकर दस लाख भी हो सकती है। एक और रिवाज जो भारत में सारे निभाते है वह सिन्दूर का रिवाज है। सिन्दूर शादी शुदा औरते ही लगाती है अपने पति के लंबे जीवन के लिए। सिन्दूर लाल इस लिए होता है क्योंकि वह प्यार और शक्ति का संकेत है। इस रसम से ही शादी पुरी होती है। ये दोनों रिवाज हमारे में बहुत खास है।

No comments: